रेल स्वास्थ्यकर्मी की हत्या की सुलझी गुत्थी, नौकरी के लालच में पत्नी ने पति को रास्ते से हटवाया

पुलिस ने मृतक के पत्नी सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

धनबाद : जिले में दो दिन पूर्व रेल स्वास्थ्यकर्मी रामचंद्र यादव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.

मामले में पुलिस ने मृतक रामचंद्र की पत्नी एवं उसके एक परिचित मित्र

पिंटू कुमार साव को गिरफ्तार किया है. हत्या के कारणों का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए

बताया है कि अनुकंपा पर मिलने वाली नौकरी की लालच में पत्नी ने

अपने परिचित के साथ षड्यंत्र रच कर पति की हत्या करवा दी.

रेल स्वास्थ्यकर्मी: मुर्राडीह जोरिया से पुलिस बरामद किया शव

बरवाअड्डा थाने में मीडिया से बात करते हुए डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पांडेय ने बताया कि 2 दिन पूर्व रेल स्वास्थ्य कर्मी का शव मुर्राडीह जोरिया के समीप बरामद किया गया था. पुलिस ने पूरे मामले में जब तहकीकात की तो पता चला कि पूरे घटनाक्रम के पीछे मृतक की पत्नी ही षड्यंत्रकारी है. उसी ने पिंटू के सहयोग से पति को रास्ते से हटवाया है.

murder1 3 22Scope News

रेल स्वास्थ्यकर्मी: गला रेतकर की थी हत्या

बता दें कि 11 दिसम्बर को वह ड्यूटी के लिए गोमो निकला था, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंच. इस बीच 11 दिसंबर को ही पिंटू ने उसे शराब पिलाकर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. बाद में 14 दिसंबर को उसकी पत्नी ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट बैंक मोड़ थाने में दर्ज कराई. 17 दिसंबर को रामचंद्र का शव पुलिस ने बरामद किया.

पत्नी चाहती थी अनुकंपा पर नौकरी

मृतक की पत्नी एवं पिंटू के मोबाइल पर हुए कॉल एवं दोनों से पूछताछ के क्रम में पता चला. पत्नी उसे रास्ते से हटा कर उसकी नौकरी को अनुकंपा के आधार पर स्वयं हथियाना चाहती थी. यही वजह है कि उसने अपने परिचित के साथ मिलकर साजिश रची और पति का काम तमाम करवा दिया.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...