जमशेदपुर: नशे के लिए चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार

जमशेदपुर : नशे के लिए चोरी- जिले के बिरसानगर और गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बंद घरों में

चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है.

इस मामले में पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में जोन नंबर 3 निवासी सोनू लोहरा उर्फ भोला,

जोन नंबर 8 निवासी शशांक शेखर उर्फ शिवम सिंह, जोन नंबर 3 निवासी चंदन पात्रो,

जोन नंबर 8 निवासी रोहित सिंह उर्फ गबरू, आकाश दास, श्याम पोद्दार उर्फ राहुल,

करण कुमार और बारीडीह निवासी अमन मंडल शामिल है.

नशे के लिए चोरी: गैंग का मुख्य सरगना की तलाश जारी

इस मामले में गैंग का मुख्य सरगना फरार चल रहा है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मामले की जानकारी देते हुए एएसपी सिटी शुभांशु जैन ने बताया कि इलाके में लगातार चोरियां हो रही थी. यह चोरियां 24 नवंबर से लेकर 14 दिसंबर के बीच की गई है. हालांकि इनमें से मात्र 4 मामले ही दर्ज किए गए. मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की.

nasha arrest1 22Scope News

नशे के लिए करता था चोरी

एएसपी सिटी शुभांशु जैन ने कहा कि आरोपियों की निशानदेही में अरविंद कुमार के घर से चोरी के एक बाइक और स्कूटी बरामद की गई. पूछताछ में जानकारी मिली की चोरी के नगद और गहनों से सभी ब्राउन शुगर खरीदने और नशे करने में इस्तेमाल करते थे. इन्हें यह जानकारी नहीं है कि ब्राउन शुगर कौन बेचता है.

नशे के लिए चोरी: फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

इनमें मुख्य सरगना अभी भी फरार चल रहा है. आरोपियों द्वारा रेकी कर ऐसे घरों को निशाना बनाया जाता था जो बंद है या फिर जिनमें कम लोग मौजूद होते थे. पुलिस ने अब तक चोरी के गहने बरामद नहीं किए है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट: बिपिन मिश्रा

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...