झारखंड: नियोजन नीति रद्द होने को लेकर सदन में हंगामा, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

रांची : नियोजन नीति रद्द- झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई वैसे ही मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के विधायकों ने वेल में उतरकर नारेबाजी करने लगे. नियोजन नीति रद्द होने को लेकर बीजेपी विधायक ने हाथ में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. सदन में हंगामा होता देख स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो ने विधानसभा की कार्यवाही 12ः45 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

निशिकांत दुबे के बयान पर लाया जाय निंदा प्रस्ताव- प्रदीप यादव

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने सूचना के दौरान कहा कि अभी विधानसभा भी चल रहा है और लोकसभा भी चल रहा है, ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप सिद्ध हुए बिना झारखंड से लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे का बिना नाम लिए हुए कहा ने जिस तरह से मुख्यमंत्री को बलात्कारी कहा है. ऐसे में सदन से निंदा प्रस्ताव लोकसभा अध्यक्ष को भेजा जाना चाहिए. प्रदीप यादव ने कहा कि इससे झारखंड के सवा तीन करोड़ लोगों के प्रतिष्ठा का हनन हुआ है.

jhar vidhansabha 22Scope News

नियोजन नीति रद्द: सरयू राय के सवाल पर जगरनाथ महतो ने दिया ये जवाब

इसका समर्थन जेएमएम विधायक सुदिव्य सोनू और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने किया. प्रश्नकाल के दौरान निर्दलीय विधायक सरयू राय ने हिंदुस्तान मित्र मंडल मध्य विद्यालय जमशेदपुर में कुमार संदेश नामक शिक्षक की नियुक्ति आरक्षण रोस्टर की अवहेलना की गई है. उन्होंने नियुक्ति रद्द करने की मांग की. इस पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कराकर सरकार उचित कार्रवाई करेगी.

सत्ता पक्ष के विद्यायक भी उतरे वेल में

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा मुख्यमंत्री पर दिए गए बयान को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने वेल में उतरकर हंगामा किया और नियमन जारी करने की मांग की. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा नियमन के तहत जो भी कार्रवाई होगी वो किया जाएगा.

नियोजन नीति रद्द: लंबोदर महतो ने उठाया अवैध खनन का मुद्दा

आजसू विधायक लंबोदर महतो ने सदन में कहा कि बोकारो समेत पूरे राज्य में बालू व खनिज पदार्थों के अवैध खनन जोरों पर चल रहा है. जिससे सरकार को 2000 करोड़ रुपए से अधिक के राजस्व का नुकसान हो रहा है. इस पर मंत्री बादल पत्रलेख ने जवाब देना ही शुरू किया, इसी दौरान सत्तापक्ष के तमाम विधायक वेल में उतर कर हंगामा करने लगे इसको देखकर सदन की कार्यवाही को 12ः45 बजे तक लिए स्थगित कर दिया गया.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...