Advertisment

टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस का रिजल्ट जारी, परीक्षार्थियों ने पारदर्शिता पर उठाये सवाल

जमशेदपुर : टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी सवाल उठाने लगे हैं. परीक्षा के परिणाम की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाया गया है. मालूम हो कि इस बार परीक्षा परिणाम ऑनलाइन के माध्यम से सीधे परीक्षार्थियों को भेज कर दी गयी थी. कितने अभ्यर्थी पास हुए, कितना कटऑफ मार्क्स है, फेल हुए अभ्यर्थी को कितने मार्क्स मिले इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गयी है.

इसी को लेकर दर्जनों परीक्षार्थी एसएनटीआई पहुंचे, और टाटा स्टील के विरोध में धरने पर बैठे. साथ ही परिणाम की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए जारी करने की मांग की है. साथ ही इन का कहना है की अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो री-एग्जाम लिया जाये. दिये गये प्रश्नपत्र में परीक्षा पद्धति पर भी सवाल उठाया गया है. परीक्षार्थी ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से ली गयी परीक्षा सुबह 9 से शाम 6 बजे तक जारी रही. इसमें हर अभ्यर्थियों को मिला सवाल दोहराया जा रहा था. ऐसे में जिसने कुछ घंटे बाद परीक्षा दिया उन्हें फायदा हुआ है. हालांकि इस संबंध में टाटा स्टील की ओर से अब तक इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है. बता दें कि टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस की परीक्षा 10 सितंबर को ऑनलाइन पद्धति के माध्यम से ली गयी थी जिसका परिणाम 18 सितंबर को जारी किया गया था.

परीक्षार्थियों को कॉलेज में प्रवेश के लिए करना पड़ा इंतज़ार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...