Advertisment

ओबीसी आरक्षण पर राजद ने बीजेपी पर साधा निशाना

रांची : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस और राजद पर ओबीसी आरक्षण को लेकर नौटंकी करने का आरोप लगाया था. जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद ने कहा कि ओबीसी, आदिवासी, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति की बीजेपी को कितनी चिंता है ये सभी को पता है. ये वही भाजपा है जब जनता दल ने मंडल आयोग की सिफारिश को लागू करते हुए 27 परसेंट आरक्षण लागू किया तो भाजपा ने विरोध में केंद्र की सरकार ही गिरा दी. और यह आज आरक्षण की बात करते हैं. झारखंड राज्य बनने के बाद भाजपा की ही सरकार थी यहां, तब ये क्या कर रहे थे.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर निशाना साधते हुए राजद के मुख्य प्रवक्ता अनिता यादव ने कहा कि उन्हें शायद पता नहीं होगा कि उनकी सरकार ने 13 प्वाइंट रोस्टर हटाने की अनुमति दे रही थी. भारी विरोध के वजह से उन्हें पीछे हटना पड़ा, नहीं तो 200 प्वाइंट रोस्टर की तैयारी यह लोग कर चुके थे.

अनिता यादव ने कहा कि 27 परसेंट क्या, जो आरक्षण इनकी सरकार ने लागू की है, क्या उसका भी पालन हो रहा है? कई विश्वविद्यालयों में, कई संस्थानों में ओबीसी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक के पद खाली हैं, क्यों? क्या इसका जवाब है? दीपक प्रकाश को किसी से सवाल करने से पहले इस बात का जवाब देना चाहिए.

रिपोर्ट-शाहनवाज

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...