हेमंत सरकार पर बरसी बीजेपी, बोली- ‘हर घर में कड़ुवा तेल, हेमंत सोरेन हो गया फेल’

विधानसभा के बाहर नियोजन नीति को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

रांची : हेमंत सरकार- झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भाजपा नेताओं ने

नियोजन नीति को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया.

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के मुख्य द्वार पर भाजपा विधायकों ने

सरकार पर युवाओं को ठगने का आरोप लगाया.

हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं को ठगा- भानु प्रताप शाही

विधायक ‘‘हर घर मे कड़ुवा तेल, हेमंत सोरेन हो गया फेल’’, रोजगार छीनने वाली सरकार होश में आओ, फर्जी नियोजन नीति बननेवाली सरकार शर्म करो के नारे लगा रहे थे. विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं को ठगने का काम कर रही है. फर्जी नियोजन नीति बनाकर इस सरकार ने राज्य के बेरोजगार नौजवानों को धोखा दिया है. भाजपा शुरू से ही कह रही थी कि सरकार ने तुष्टिकरण वाली नियोजन नीति बनाई है. एक तरफ सरकार हिंदी और अंग्रेजी को द्वितीय भाषा से हटा रही है और दूसरी तरफ उर्दू को जोड़कर बहुसंख्यक आबादी के साथ धोखा किया.

bjp1 1 22Scope News

युवाओं को रोजगार देने में सरकार विफल- अनंत ओझा

वहीं भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि सदन में नियोजन को लेकर पूछे गए उनके एक सवाल के जवाब में सरकार ने बताया है कि 3 साल में सिर्फ 357 लोगों को नौकरी दी गई है. मतलब साफ है यह सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल है. उधर आजसू के विधायक लंबोदर महतो कुर्मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर धरना पर बैठे.

हेमंत सरकार पर बीजेपी हमलावर

बता दें कि जब से नियोजन नीति 2021 को हाईकोर्ट से रद्द किया गया है तब से मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी हेमंत सरकार पर हमलावर है. विधानसभा का शीतकालीन सत्र में लगातार सरकार को बीजेपी घेर रही है. बीजेपी ने हेमंत सरकार पर युवाओं को ठगने का आरोप लगाया है.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...