हेमंत सरकार ने गलत नियोजन नीति बनाकर राज्य के युवाओं के साथ किया खिलवाड़- सुदेश महतो

हेमंत सरकार के तीन साल पर सुदेश महतो ने साधा निशाना

रांची : हेमंत सरकार के तीन साल पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने जमकर निशाना साधा.

हरमू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुदेश महतो ने कहा कि इस राज्य में चलने वाली

सरकार भ्रम से तैयार भावना से खेलकर जनमत लेकर आयी है. हम सरकार के प्रत्येक वर्षगांठ पर सरकार के

वादे और काम को मीडिया के माध्यम से बताने का काम किया है.

जनता ने जो हमें जिम्मेदारी दी है उसका हम निर्वहन करते हैं.

हेमंत सरकार ने एक भी वादा नहीं किया पूरा

सुदेश महतो ने कहा कि इस सरकार ने लोगों के जनभावना के साथ खिलवाड़ किया है.

गलत नियोजन नीति बनाकर राज्य के युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है.

जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के चुनाव के दौरान जो घोषणा पत्र जारी किये गये थे

उसमें देखेंगे तो एक भी वायदे पूरे नहीं हुए.

sudesh mahto1 22Scope News

युवाओं को अब तक नहीं मिला बेरोजगारी भत्ता

तीन साल में इस सरकार ने सिर्फ साढ़े पांच सौ लोगों को नौकरी दी है. जितनी लोगों को सरकार ने नौकरी दी, उससे अधिक छीन लिया गया. युवाओं को अब तक बेरोजगारी भत्ता भी नहीं मिला है. राज्य में जितने भी विभाग थे सभी मीडिया के माध्यम से विज्ञापन ही देते रह गए कि इस वर्ष इतने लाख नौकरी दिये. हमने कहा था इस राज्य के हित में जो भी नीति ये सरकार लाएगी उसके साथ हम रहेंगे. लेकिन सभी मोर्चों पर सरकार फेल रही. महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले में देश में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहा और देश में सुर्खियों में भी रहा.

सुदेश महतो ने खनन पट्टा आवंटन मामले पर सीएम को घेरा

खनन पट्टा आवंटन मामले पर सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरते हुए कहा कि खनिज संपदा बचाने की बात उन्होंने की थी, लेकिन आज राज्य के मुखिया पर ही आरोप लगे हैं. एक राज्य में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध खनन का मामला सामने आ चुका है. तीन साल होने पर किसानों को सुखाड़ के पैसे बाटेंगे. इनको इस मंच से यह घोषणा करना चाहिए कि हम पांच लाख नौकरी लेकर आ गए.

तीन वर्ष में हेमंत सरकार ने संसाधनों को लूटा

आजसू सुप्रीमो ने कहा कि हेमंत सरकार ने तीन साल में एक भी बंद हुए स्कूलों को नहीं खोल पाए. स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता नहीं है. यहां से पढ़कर बच्चे बाहर जाकर नौकरी नहीं कर पा रहे हैं. इस तीन वर्ष में रिंग रोड पूरा नहीं कर पाई. सरकार ने सिर्फ तीन वर्ष में संसाधनों को लूटने का काम किया

आगामी रणनीति के बारे में सुदेश महतो ने दी ये जानकारी

सुदेश महतो ने आजसू पार्टी के आगामी रणनीति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आने वाला साल हमारे लिए संघर्ष का है. सरकार के नाकामी के खिलाफ गांव तक अभियान चलेगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम के माध्यम से उनकी समस्या को सुनेंगे और अपने भावनाओं से भी उन्हें अवगत कराएंगे. युवाओं के विश्वास को हम टूटने नहीं देंगे. युवा दिवस के दिन राज्य के युवाओं के हालात को लेकर सड़क पर उतरकर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे. ममता देवी की विधायकी चले जाने पर सुदेश महतो ने कहा रामगढ़ में हम फिर आएंगे और लोगों को आशीर्वाद प्राप्त करूंगा.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...