Advertisment

करनौती में हुई छात्रा हत्या कांड का खुलासा, महिला समेत पांच गिरफ्तार

वैशाली : महनार थाने के करनौती गांव में 14 सितंबर को हुए 14 साल की छात्रा सुप्रिया हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में मुख्य संदिग्ध समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है, जिसपर घटना में साक्ष्य छुपाने का आरोप है. पकड़े गए आरोपितों की निशानदेही पर मृत छात्रा की साइकिल, स्कूल बैग कापी-किताब के साथ घटना में प्रयुक्त अन्य सामान भी बरामद किया गया है. मामले में एक अन्य संदिग्ध फरार बताए गए हैं, जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस छापेमारी कर रही है.

वैशाली एसपी मनीष ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि करनौती गांव निवासी उमाशंकर ठाकुर की पुत्री सुप्रिया कुमारी गत 14 सितंबर की सुबह पांच बजे पटोरी स्थित कोचिग जाने के लिए अपनी साइकिल के साथ घर से निकली थी. सुबह दस बजे तक वह वापस नहीं लौटी तो उसकी मां इंदु देवी ने कोचिग में संपर्क किया. कोचिग से पता चला कि वह कोचिग पहुंची ही नहीं थी. खोजबीन में पता नहीं चलने पर छात्रा की मां ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई, लेकिन अगले दिन ही छात्रा का शव गांव से कुछ दूरी पर पानी में तैरते हुए पाया गया था.

छात्रा हत्याकांड शामिल एक अपराधी को अब्दुल्ला चौक के समीप से दशरथ मांझी को गिरफ्तार किया गया था. उससे हुई पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने यदुनाथ राय, सलवा देवी,गौतम कुमार सहनी और वकील पासवान को गिरफ्तार किया है.

अंतरराज्यीय दो पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...