Advertisment

स्थापना दिवस कार्यक्रम में योगाभ्यास, निरोग रहने का दिया गया संदेश

धनबाद: रेल सुरक्षा बल इन दिनों स्थापना दिवस मना रहा है. जहां प्रतिदिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. स्थापना दिवस को लेकर आरपीएफ पोस्ट में योगाभ्यास किया गया. जहां प्रशिक्षुयों के द्वारा आरपीएफ के जवानों के साथ अधिकारियों ने योग किया. इस कार्यक्रम में धनबाद रेल मंडल आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रेमदीप संजय मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि 20 सिंतबर से आरपीएफ स्थापना दिवस मना रहा है, जिसको लेकर लगातार कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

योग करे और निरोग रहे का दिया संदेश

उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए योग हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है. योग करे और निरोग रहे यही संदेश लोगों को देने का काम किया गया है. आगे और भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में मौजूद योग कर रहे जवानों में भी काफी खुशी देखने को मिली. उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार रेलवे की सुरक्षा में लगे रहते हैं, इसलिए फिट रहने के लिए योग काफी आवश्यक है.

रिपोर्ट- राज कुमार जायसवाल

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...