सरायकेला: ब्राउन शुगर और लोडेड पिस्टल के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

साबिर हत्याकांड का है आरोपी

सरायकेला : ब्राउन शुगर- जिला के पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है. आदित्यपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन अपराधियों को ब्राउन शुगर और लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. कुख्यात अपराधी कलीम, सद्दाम के साथ मानगो के शमीम को लाखों रुपए के ब्राउन शुगर, लोडेड पिस्टल के साथ, बगैर नंबर की लीनिया कार के साथ पूर्वी मेदिनीपुर से दबोचा है. बताया जाता है कि ये साबिर हत्याकांड का भी आरोपी है.

पूर्वी मिदनापुर से कुख्यात अपराधियों को दबोचा

आदित्यपुर पुलिस को कल गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एसडीपीओ हरविंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर से कुख्यात अपराधी कलीम खान, सद्दाम खान के साथ मानगो का शमीम खान को लाखों रुपए के ब्राउन शुगर (60.44 ग्राम) के साथ लोडेड पिस्टल और बगैर नंबर की लीनिया कार के साथ गिरफ्तार किया है.

arrest1 22Scope News

पूर्वी मिदनापुर से तीनों करता था ब्राउन शुगर का कारोबार

इस बात की जानकारी प्रेसवार्ता में शुक्रवार को एसपी आनंद प्रकाश, एसडीपीओ हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी राजन कुमार औऱ गम्हरिया प्रभारी राजीव कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि सभी आरोपी पिछले दिनों ब्राउन शुगर के कारोबार के वर्चस्व के लिए साबिर अंसार की हत्या आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में कर दिया था. तीनों कुख्यात उसके बाद से ही पूर्वी मिदनापुर में छुपकर रह रहा था और वहीं से ब्राउन शुगर का कारोबार कर रहा था.

बांग्लादेश से जुड़ रहे ब्राउन शुगर के कारोबार का तार

एसपी ने बताया कि इस गिरोह को संभवतः बांग्लादेश से ब्राउन शुगर की खेप मिलती है. जल्द ही इस कारोबार के थोक कारोबारी को भी पुलिस पकड़कर बेनकाब करेगी. इस गिरोह को पकड़ने में गठित टीम में एसडीपीओ के साथ आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, गम्हरिया प्रभारी राजीव कुमार, आरआईटी प्रभारी सागरलाल महथा, राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, कांड्रा थाना के एसआई राहुल कुमार और गम्हरिया थाना के चंदन कुमार शामिल थे.

रिपोर्ट: बिपिन

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...