Advertisment

नबालिग युवती ने लगायी गुहार, उसे बिकने से बचाया जाय

धनबाद : झरिया से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह स्थित मांझी बस्ती के रहने वाले विजय साव अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर 14 वर्षिय बेटी को बुधवार की सुबह बिहार के बरबीघा के रहने वाले कुछ लोगो के हाथों बेचने का प्रयास कर रहा था. इस बात की जानकारी युवती को लग गई और वह शोर मचाने लगी.

शोर सुनकर डिगवाडीह चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद, स्थानीय समाजसेवी प्रवीण बर्णवाल और आसपास के लोग इकठ्ठा हुए और युवती को उसके घर से बचा कर निकाला और मामले की जानकारी जोड़ापोखर थाना को दी गयी. जनाकारी मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस दल बल के साथ पहुँची और नबालिग युवती के पिता, सौतेली माँ सहित बरबीघा से आये लोगो को अपने साथ थाने ले गई. फिलहाल जोड़ापोखर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...