Advertisment

वोट डालने के लिए अब दूसरी बार जहां उंगली लगाई तो पकड़े जाएंगे

बायोमेट्रिक से बोगस वोट रोकेगा राज्य निर्वाचन आयोग

कटिहार : पंचायत चुनाव में इस बार बोगस वोटरों को रोकने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक नया पहल हो रहा है. पूरी तरह डिजिटली इस पहल के लिए मतदाताओं के आधार कार्ड से जुड़े डाटा को सर्वर से कनेक्ट किया जाएगा. मतदान केंद्र में मतदाताओं के पहचान पत्र दिखाते समय ही उनकी फोटो या अंगूठे के निशान के माध्यम से यह सुनिश्चित कर लिया जाएगा कि कोई भी मतदाता एक ही बार मतदान कर सकें.

कई बार ऐसी शिकायतें आती रही है की एक ही मतदाताओं के एक से अधिक स्थानों में मतदाता सूची में नाम रहने के कारण मतदाता अलग-अलग स्थानों में एक से अधिक बार भी मतदान करते हैं. इसलिए पहली बार पंचायत चुनाव में ऐसे मतदाताओं के अलावे जो बोगस वोटरों की चर्चा मतदान को प्रभावित करने के लिए होता है, उसे रोकने के लिए राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर कटिहार में डिजिटली रूप से तैयारी शुरू कर दी गई है.

अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यह प्रयोग पहली बार किया जा रहा है और यह खासकर बोगोस वोटरों को लेकर चर्चा पर पूरी तरह रोक लगा सकता है.

मतदाताओं के पहचान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की टीम पहुँची शरीफागंज

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...