छपराः जिले के बनियापुर क्षेत्र के हाफिजपुर में स्थापित लोक महाविद्यालय परिसर में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना किया गया. कर्मियों ने प्राचार्य की उपस्थिति तथा वार्ता नहीं किये जाने तक कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम दिया है.
गलत तरीके से हुई है 7 लिपिक की नियुक्ति
शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्राचार्य को हटाने की मांग विश्वविद्यालय से की है. शिक्षक कर्मियों ने बताया कि प्राचार्य ने गुपचुप तरीके से अपने ही सात सगे संबंधियों की नियुक्ति लिपिक के रूप में कर ली है. वह पहले से नियुक्त लिपिकों को छोड़ नवनियुक्त लिपिकों से ही वित्तीय लेनदेन का काम ले रहे हैं, जो वित्तीय अनियमितता की ओर ईशारा करता है.
प्रचार्य पर लगाया आरोप
शिक्षक कर्मियों ने बताया कि नवनियुक्त लिपिक पुराने लिपिकों के साथ दुर्व्यहार भी कर रहे हैं. दो दिनों पूर्व महाविद्यालय के लिपिक बच्चा राय के साथ नवनियुक्त लिपिक ने दुर्व्यहार किया था, जिसपर शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों में रोष है. उन्होंने कहा कि किसी भी पद पर नियुक्ति के लिए विश्विद्यालय की अनुमति आवश्यक है. अनुमति के आलोक में विज्ञापन या नियुक्ति की पारदर्शी प्रक्रिया अपनाया जाता है. जबकि लोक महाविद्यालय में सात लिपिकों की नियुक्ति की जानकारी किसी को भी नहीं है.
रिपोर्ट- रंजीत
परदर्शिता के साथ नौकरी देने के प्रयास से भाजपा के पेट में दर्द-राजेश गुप्ता




