Advertisment

बीजेपी नेता की हत्या प्रशासनिक विफलता का परिणाम : अर्जुन मुंडा

रांची : ग्रामीण एसटी युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीतराम मुंडा की ओरमांझी में गोली मारकर हत्या की खबर सुनकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अस्पताल पहुंचे. कहा- “पूरी तरह प्रशासनिक विफलता का परिणाम है. जीतराम मुंडा पर पहले से ही जानलेवा हमले की आशंका थी. उनपर पहले भी हमला हो चुका था. इसकी सूचना पूरे प्रशासनिक अमले को थी. उन्होंने आर्म लाइसेंस के लिए भी आवेदन दिया था. लेकिन, प्रशासन ने न तो उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करायी और न ही आर्म्स लाइसेंस दिया. मुख्यमंत्री इस पूरे मामले की जांच कराएं और इस मामले में हुई प्रशासनिक चूक को सार्वजनिक करें. ” बता दें कि ओरमांझी थाना क्षेत्र में भाजपा नेता जीतराम मुंडा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए. गोलीबारी में घायल भाजपा नेता को आनन-फानन मेंओरमांझी के मेदांता अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया.

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...