भागलपुर : नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के पश्चिम टोला निवासी प्रमोद महलदार की गुरूवा की अहले सुबह नदी में डूब जाने से मौत हो गयी. मृतक मछली बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे. मृतक के पिता ने बताया कि हर रोज की तरह मछली पकड़ने का सामान लेकर गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर निकला था. जब काफी देर बाद भी कर वापस नहीं आया तो परिजन खोजबीन करते हुए नदी किनारे पहुंचे. नदी में खोजबीन के दौरान मछली पकड़ने को लगाए गए जाल पर नजर पड़ी तो देखा, फिर काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया. जब तक उसे निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गई थी.
मृतक अपने पीछे पत्नी समेत 3 पुत्र एक पुत्री से भरा पूरा परिवार छोड़ गया है. मौके पर पहुंची मधुसुदनपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घटना की सूचना पर पंचायत समिति प्रत्याशी मार्शल मंडल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया.


