CM Mann ने 293 नवनियुक्त कर्मियों के बीच वितरित किया नियुक्ति पत्र, की अपील…

नई दिल्ली: पंजाब सरकार की स्वास्थ्य विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और जल आपूर्ति विभाग में नव नियुक्त 293 युवाओं के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया। नियुक्ति पत्र वितरण के लिए चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां सभी 293 नवनियुक्त कर्मियों को सीएम ने नियुक्ति पत्र दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मान ने सबसे पहले नवनियुक्त कर्मियों को पहले बधाई दी और कहा कि अब पंजाब में नौकरी के लिए सिफारिश का चक्कर खत्म हो गया है। प्रतिभावान युवा अपनी प्रतिभा के बल पर नौकरी पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले पंजाब के युवाओं ने उम्मीदें छोड़ दी थी लेकिन अब उनकी उम्मीदें पूरी होने लगी हैं। हमारी सरकार आपके लिए और भी कुर्सियां तैयार कर रही है। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं, इसलिए मेरी आपसे अपील है कि राज्य के मध्यमवर्गीय लोगों को ध्यान में रखते हुए रिश्वत न लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की पिछली सरकार ने राज्य के युवओं के बारे में कुछ भी नहीं सोचा और लोगों के टैक्स का दुरूपयोग किया। पिछले 75 वर्षों से व्यवस्था खराब थी लेकिन हम इसे धीरे धीरे ठीक कर रहे हैं। हमने राज्य में 44 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी साथ ही 16 टॉल प्लाजा बंद किया जिससे राज्य में करीब 61 लाख रूपये प्रतिदिन टॉल टैक्स के बच रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      गोल्डी बरार गैंग का 2 Shooter अमृतसर से गिरफ्तार

CM Mann CM Mann CM Mann

CM Mann

मुख्यमंत्री ने पटना के 3 गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण व विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के भद्र घाट, महावीर घाट एवं नौजर घाट के सौंदर्यीकरण एवं विकास परियोजनाओं का शिलापट्ट अनावरण...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ 2 युवक...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बेलईठ गांव में छापेमारी कर...

बिहार विधानसभा Live : ‘बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026’ पारित

पटना : बिहार विधानसभा के पांच दिन के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिन में सरकार ने ऑनलाइन जुए पर...