6 साल की बच्ची की मिली लाश, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका, हिरासत में एक नाबालिग

गयाजी : गयाजी जिले में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बच्चे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला गयाजी के डोभी थाना क्षेत्र का है। वहीं बच्ची का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बच्ची का शव पीपरघटी स्थित वन विभाग की नर्सरी के खंडहरनुमा शौचालय में बच्ची की बॉडी मिली है।

DIARCH Group 22Scope News

बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ अपने घर से दवाई लेने के लिए शाम में निकली थी

आपको बता दें कि छह साल के बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ अपने घर से दवाई लेने के लिए शाम में निकली थी, परिजनों का आरोप है कि बच्ची की दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है वहीं पुलिस ने परिजन की शिकायत पर गांव के एक 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ हो रही है।

यह भी पढ़े : मामूली विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...