शरारती तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक में लगायी आग, परिवार के दंपति समेत 7 लोग बुरी तरह झुलसे

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर टोला में शरारती तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी गई। जिसके कारण आग बुझाने के क्रम में एक ही परिवार के दंपति समेत सात लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है

जानकारी के अनुसार, झुलसे लोगों में शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर शोभी टोला वार्ड नंबर-एक निवासी रविंद्र सिंह (45 साल), उनकी पत्नी धर्मशिला देवी (40 साल), पुत्री अंशु कुमारी (14 साल ), मां चांदमुनी देवी (75 साल), भाई वीरेंद्र यादव (53 साल), भतीजा रविशंकर यादव (27 साल) और भतीजा आशीष कुमार (12 साल) शामिल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

Ara Marpeet 1 22Scope News

यह भी पढ़े : फायर सेफ्टी पर कैमूर में बड़ा एक्शन, होटल-मॉल व अस्पतालों में सघन जांच

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Dhanbad Dog Attack: निरसा में पागल कुत्ते का आतंक, 24 घंटे...

धनबाद के निरसा में पागल कुत्ते ने 24 घंटे के भीतर 10 गांवों में 18 लोगों को घायल कर दिया। 5 गंभीर घायलों को...

Sahibganj Mining Scam: 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में Lokayukta...

साहिबगंज के 1000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित पत्थर खनन घोटाले में लोकायुक्त ने संज्ञान लिया है। डीएमओ को नोटिस जारी कर अगस्त...

CBSE 10th Result 2026: दूसरे चरण का रिजल्ट जारी, पास प्रतिशत...

CBSE ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। पास प्रतिशत 96.78% पहुंचा। रांची से करीब 5 हजार...