Advertisement
Advertisement

Breaking : ताजिया जुलूस में दौड़ा करंट, 10 लोग बुरी तरह झुलसे

बांका : बिहार के बांका से एक बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बांका में मातम का पर्व मुहर्रम पूरे जिले में मनाया जा रहा है जिसको लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद भी है। लेकिन एक चूक से बड़ी घटना होते-होते रह गया। बात हो रही है बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत मुहर्रम को लेकर निकलने वाली ताजिया जुलूस की जो हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से जुलुस में शामिल करीब दर्जन भर लोग झुलस गए। सभी झुलसे लोगों को कटोरिया रेफ़रल अस्पताल लाया गया जहां सभी का ईलाज जारी है।

झुलसे लोग अस्पताल में भर्ती

घटना बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र के अबरखा की है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के जैरुआ गांव से तजिया अखाड़ा के लिए निकला था और अबरखा आते-आते बिजली तार की चपेट मैं आ गया। घटना को लेकर कुछ समय के लिये जुलूस में अफरातफरी का माहौल भी कायम हो गया था। जख़्मी में अजगर अंसारी, मो. फारुदिन अंसारी, मुख़्तार अंसारी, आलम अंसारी, मो. रजाक अंसारी, अमजद अंसारी, मोईन अंसारी, सरह्बुदीन मिया, कश्मीर अंसारी, नजवीन बीबी राजबूल अंसारी, जेरुआ अकबर अंसारी, कमरुदिन अंसारी, मो. इदरीश अंसारी और मदरुन अंसारी शामिल है।

घायलों की जानकारी ले रहे हैं अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही बांका एसडीएम अरुण कुमार सिंह और बेलहर एसडीपीओ कटोरिया रेफ़रल अस्पताल पहुंचे। इसके बाद लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से ईलाज ढंग से करने का निर्देश दिया। साथ ही विजली विभाग के लापरवाह कर्मी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की बात भी कही। गौरतलब है कि मुहर्रम के दौरान तजिया जुलुस को लेकर सुबह और शाम तब तक बिजली आपूर्ति ठप्प रहती है जब तक कि सभी ताजिये अपने निश्चित स्थान पर लौट नहीं जाए।

https://22scope.com/police-conducted-flag-march-regarding-muharram-message-to-the-people-to-celebrate-the-festival-peacefully-and-fearlessly/

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Pakur Chhath Food Safety Inspection: पाकुड़ में फल दुकानों पर पहुंची...

Pakur Chhath Food Safety Inspection: छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बढ़ा...

Patna Food Safety Raid: जंग लगे टीन में रखा था घी,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: पाकुड़ के इस टोले में...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: नगर परिषद पाकुड़ के वार्ड संख्या-11 अंतर्गत हटातपाड़ा टोला में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग...