Advertisment

थाने में चल रही थी शांति समिति की बैठक, उधर शरारती तत्वों ने कर दिया ये काम

आपसी विवाद में जमकर हुई पत्थरबाजी, कई लोग हुए घायल

Capture 22Scope News

बोकारो : चार थाने में शांति समिति की बैठक चल रही थी, इसी दौरान अंसारी मोहल्ला और स्वर्णकार मोहल्ला के बीच मुख्य पथ पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा बुलेट से पार करने के दौरान आपस में उलझ गए। उसके बाद दोनों तरफ से गाली-गलौज हुई और कुछ देर बाद पूरा इलाका रन क्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए।

vlcsnap 2021 07 19 11h59m24s252 22Scope News

चास थाना क्षेत्र के स्वर्णकार मोहल्ला और अंसारी मोहल्ला के शरारती तत्वों के द्वारा हुए आपसी विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें दोनों तरफ से कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद चास के एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह, चास थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटे, इस बीच चास थाने में दोनों तरफ से लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। जहां कुछ लोग पुलिस से ही उलझते नजर आए।

इस बीच स्थानीय लोगों ने कुछ युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने मौके पर अधिकारी और पुलिस बल की तैनाती कर दी और चास थाने में दोनों ही पक्षों को बैठा कर उनका पक्ष जाना। स्थानीय लोगों ने कहा कि मामूली सी बात को लेकर यह घटना घटी है और आए दिन इस तरह की बाइक चलाने को लेकर यह लोग आपस में उलझते रहते हैं।
चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि शरारती तत्वों का यह काम है। पुलिस पूरी सजगता के साथ मामले को देख रही है और मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। दोनों ही तरफ से घायल लोगों का इलाज भी कराया जा रहा है।

Jio OTT Pass: सालभर OTT के लिए अब 2400 नहीं, सिर्फ...

Jio OTT Pass नई दिल्ली: मनोरंजन पसंद करने वाले Jio सब्सक्राइबर्स के लिए, कंपनी ने ज़्यादा वैलिडिटी वाले नए OTT पास पेश किए हैं।...

Araria Industries Department GM Arrest: अररिया में Vigilance का बड़ा एक्शन,...

Araria Industries Department GM Arrest: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बिहार के अररिया जिले में उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद में भू-धंसान के बाद मेयर संजीव सिंह...

Chhatabad Land Subsidence: बाघमारा ब्लॉक के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले छाताबाद में ज़मीन धंसने की घटना के बाद चिंता का माहौल है।...