रोहतास : रोहतास जिले के कोचस थाना अंतर्गत धर्मावती नदी के समीप अंनियंत्रित ट्रक के धक्के से एक बाइक सवार केक व्यापारी की मौत हो गई। मृतक युवक कोचस थाना क्षेत्र के सेमरियां गांव के 24 वर्षीय रामबाबू कुमार बताया गया। मौके पर पहुंची कोचस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी रखी है।
घटना के संबंध में कोचस थाना के चौकीदार ने बताया धर्मावती नदी के पास ट्रक के धक्के से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के शव को सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी है। मृतक युवक के परिजन ने बताया कि बाईक पर सवार होकर रामबाबू कुमार लौट रहा था। जहां कोचस धर्मावती नदी के पास अंनियंत्रित ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक कि मौके पर मौत हो गई। मृतक युवक रामबाबू ने केक का व्यवसाय करता था। घटना के बाद परिजनों को कोहराम मचा हुआ है।
सलाउद्दीन की रिपोर्ट


