बुजुर्ग आदमी को थाने बुलाकर टॉर्चर करने का मामला, हार्ट अटैक से हुई मौत, लोगों ने किया हंगामा

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के सुलतानगंज थाना के नोधरवा मुहल्ले के रहने वाले बुजुर्ग नूर आलम को एक मामले में सुलतानगंज थाना के द्वारा रविवार को रात्रि में उनके घर पर जाकर थाने लाया गया। जहां सुल्तानगंज के थाने के परिसर के अंदर उनसे पूछताछ की जा रही थी। नाम बतलाने के सवाल पर थाना में पदस्थापित अधिकारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। बतलाया जाता है कि अली मोहम्मद 65 वर्षीय बुजुर्ग को सुलतानगंज थाना में एक मामले में बुलाया गया था।

वहीं थाना के अधिकारी ने सभी भाई को आधार कार्ड लेकर बुलाया। लोगों ने कहा कि उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है और वहीं उनके साथ जब दुर्व्यवहार किया गया। उनके भाई भी उनके साथ थे। आधार कार्ड में नाम के साथ सवाल पर जिरह होने लगा। थाना के अधिकारी ने कहा कि आधार कार्ड में आपका नाम गलत है, आपका नाम दूसरा है। इन लोगों ने कहा कि नहीं जो आधार कार्ड में नाम है, वहीं मेरा नाम है। इसमें कोई दूसरा नाम हमलोग के पास नहीं है। इसी बात पर सुलतानगंज थाना के अधिकारियों के द्वारा बतलाया जाता है कि अभद्र व्यवहार किया गया। जिससे अली मोहम्मद को हार्ट अटैक आ गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में सुलतानगंज थाना में एफआईआर दारोगा के खिलाफ किया गया है। वहीं गुस्साए लोगों ने थाना के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई हो। इस मामले को लेकर क्षेत्र में काफी तनाव है।

यह भी पढ़े : उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान 2 गाड़ियों से भारी मात्रा में शराब बरामद

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...