2023 में लांच होगा नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केन्द्र

Nita Mukesh Ambani Cultural Centre

Mumbai- नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केन्द्र- ईशा अंबानी ने मुंबई में भारत का

पहला बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र के ओपनिंग की तिथि की घोषणा कर दी है.

ईशा ने इसे अपनी मां नीता मुकेश अंबानी के नाम समर्पित किया है.

ईशा अंबानी ने इसे अपनी मां को समर्पित किया ‘द ग्रैंड थिएटर’ में 2 हजार दर्शक बैठ

सकेंगे 16 हजार वर्गफुट का होगा आर्ट हाउस

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में होगा यह बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र

नीता अंबानी लंबे समय से कला के क्षेत्र में एक संरक्षक की भूमिका निभा रही हैं.

कला के क्षेत्र में यह सांस्कृतिक केंद्र अपनी तरह का पहला केंद्र होगा.

31 मार्च 2023 को, NMACC के दरवाजे दर्शकों के लिए खोल दिए जाएंगे.

लॉन्च के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे.

जिसमें राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर जाने माने कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.

जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा एनएमएसीसी (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre)

सपनों के शहर मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ‘

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) को बनाया जाएगा.

इसमें एक तीन मंजिला इमारत में परफॉर्मिंग और विजुएल आर्टस का प्रदर्शन होगा.

परफॉर्मिंग आर्ट के लिए ‘द ग्रैंड थिएटर, द स्टूडियो थिएटर

और द क्यूब शामिल जैसे शानदार थिएटर बनाए जाएंगे.

इन सभी में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा.

‘द ग्रैंड थिएटर’ में 2 हजार दर्शक एक साथ कार्यक्रमों का मजा उठा सकेंगे.

भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रदर्शनी के लिए

16 हजार वर्गफुट में फैला एक चार मंजिला आर्ट हाउस भी लॉन्च होगा.

यह कला और संस्कृति के प्रति मेरी मां के जुनून की परिणति है- ईशा

घोषणा के मौके पर ईशा ने कहा,

“नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) सिर्फ एक जगह नहीं है –

यह कला, संस्कृति और भारत के लिए मेरी मां के जुनून की परिणति है.

उन्होंने हमेशा एक ऐसा मंच बनाने का सपना देखा है.

जहां दर्शक, कलाकार और रचनात्मक लोग इकट्ठा हो सकें.

एनएमएसीसी (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) के लिए उनका विजन भारत

की खूबियों को दुनिया के सामने पेश करना और दुनिया को भारत के और नजदीक लाना है।”

तीन दिनों तक चलेगा ओपनिंग कार्यक्रम

तीन दिवसीय लॉन्च कार्यक्रम में भारतीय नाटककार और निर्देशक फिरोज अब्बास खान,

लेखक और कॉस्ट्यूम एक्सपर्ट हामिश बाउल्स (एडिटर-इन-चीफ, द वर्ल्ड ऑफ इंटीरियर्स,

इंटरनेशनल एडिटर-एट-लार्ज, वोग यूएस),

भारत के प्रमुख सांस्कृतिक सिद्धांतकार रंजीत होसकोटे और

जेफरी डिच (अमेरिकी क्यूरेटर, समकालीन कला संग्रहालय (MOCA),

लॉस एंजिल्स के पूर्व निदेशक) अपने कलात्मक प्रदर्शन और विचारों को दर्शकों के सामने रखेंगे।

मुकेश अंबानी को धमकी देनेवाला युवक दरभंगा से गिरफ्तार

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...