गुरु पूर्णिमा पर नीता अंबानी ने धीरूभाई को बताया अपना गुरु, गुरुओं के सम्मान में उत्सव ‘परंपरा’ किया लांच

• गुरुओं के सम्मान के तौर पर NMACC में हो रहा है उत्सव- परंपरा
• पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने बांसुरी एवं पं. कार्तिक कुमार ने सितार वादन से मन मोह लिया
• उस्ताद अमजद अली खान की तीन पीढ़िया NMACC आज संगीत परंपरा को आगे बढ़ाएंगी

मुंबई: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में वार्षिक उत्सव ‘परंपरा’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नीता अंबानी ने देश वासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई भी दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर नीता अंबानी ने रिलायंस के फाउंडर धीरूभाई अंबानी को अपना गुरु बताया. कल्चरल सेंटर में गुरुओं के सम्मान के तौर पर परंपरा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया. प्रदर्शनी के उद्घाटन पर भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज – पद्म विभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया एवं पं. कार्तिक कुमार अपने शिष्यों राकेश चौरसिया और नीलाद्री कुमार के साथ मौजूद थे.

नीता अंबानी ने धीरूभाई को बताया अपना गुरु

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में उपस्थित करीब 2000 दर्शकों को संबोधित करते हुए नीता अंबानी ने अपने ससुर धीरूभाई को एक सरल हृदय गुरु के रूप में याद किया. “पप्पा (धीरूभाई अंबानी) अपने सरल अंदाज में सवाल पूछते थे, कभी कभी उन सवालों से मैं डर जाया करती पर आज मुझे लगता है कि उन सवालों ने ही मुझे जीवन के तौर-तरीके सिखाए. धीरूभाई ने मुझे बड़ा विज़न दिया. मुझे सिखाया कि अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर हर सपना पूरा किया जा सकता है. रिश्तों की कद्र करना भी उन्होंने ही मुझे सिखाया.“

नीता अंबानी ने धीरूभाई को बताया अपना गुरु

गुरुओं के सम्मान में उत्सव ‘परंपरा’ किया लांच

पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का आज 85वां जन्मदिन भी था. उन्होंने बांसुरी पर हैप्पी बर्थडे की धुन बजा कर इसे यादगार बना दिया. दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया. ‘थ्री जेनरेशन- वन लिगेसी’ के साथ परंपरा उत्सव, रविवार को भी जारी रहेगा. जिसमें पद्म विभूषण उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटे अमान अली बंगश और अयान अली बंगश और साथ ही उस्ताद के पोते – 10 वर्षीय जुड़वां बच्चे ज़ोहान और अबीर अली बंगश एक साथ आएंगे.

 

Saffrn

Trending News

Ranchi Theft News: बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और...

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में बेटी की शादी के लिए घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 40 हजार रुपये नकद की...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : विजय सिन्हा ने कहा- अगर कोई जांच में...

गयाजी : दो दिवसीय दौरे के क्रम में गयाजी पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गया समाहरणालय में अधिकारियों के...

Bus Fare Hike Update: बिहार में सरकारी बसों का किराया बढ़ा,...

बिहार सरकार ने लंबी दूरी की सरकारी बसों का नया किराया लागू कर दिया है। झारखंड में भी निजी बस संचालकों ने 15 से...

बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31.2 किलो गांजा के साथ 2...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के बांका थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 31 दशमलव...

मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण व नई संपर्क परियोजनाओं...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार में ग्रामीण कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में ग्रामीण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img