राजधानी पटना में दिन दहाड़े महिला से हीरा लगे लॉकेट की लूट,अशोक राजपथ पर अपराधियों का दुस्साहस

Patna- राजधानी पटना का दिल अशोक नगर में बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े एक महिला से सोने के चेन में हीरा लगा लॉकेट छीन लिया. महिला ने अपराधियों का विरोध भी किया, लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे.  अशोक नगर जैसे हाई प्रोफाइल इलाके में इस प्रकार की घटना से हड़कंप मच गया है.

पीड़ित महिला प्रीति झुनझुनवाला अपनी मां के साथ घर से मार्केट के लिए  निकली थी.  मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अपराधियों के थड़पकड़ में जुट गयी है, पूरी वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. लॉकेट की कीमत ₹1लाख ₹50 हजार बतायी जा रही है.

राजधानी पटना के पौश इलाके में इस तरह की वारदात राज्य में अपराधियों के बेखौफ मंसूबे को जाहिर कर रहा है,  साथ ही महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं, बिते दिनों इस प्रकार की कई घटनायें सामने आ चुकी है, पुलिस की ओर से चौकसी से दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अपराधी लगातार बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिए जा रहे हैं.  जब राजधानी का पौश इलाका भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है तब राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों का क्या हाल होगा.

पटना में रफ्तार का कहर : बेलगाम ट्रक ने महिला को रौंदा

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...