Commercial Advertisment

अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला का पर्स छीनकर हुए फरार

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो चुके हैं। पुलिस का डर अपराधी के बीच खत्म हो चुका है।
इसी कड़ी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला का पर्स लूटकर फरार हो गए। वहीं दिनदहाड़े लूट की घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि यह दिनदहाड़े लूट नगर थाना से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने की है। इस लूट की घटना के बाद लोग पुलिस पर भी सवाल उठाना शुरू कर दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के शहर के नगर निगम चौक के पास की है।

महिला अपने पुत्र की ई-रिक्शा से इलाज कराने के लिए गई थी अस्पताल

बताया जा रहा है कि महिला लाखों थाना क्षेत्र के अयोध्या बड़ी के रहने वाली रूपम कुमारी अपने पुत्र को इलाज करने के लिए ई-रिक्शा पर सवार होकर एक निजी अस्पताल जा रही थी। तभी नगर निगम चौक के पास स्कूटी सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े पर लूट लिया। वहीं लोगों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए भरसक प्रयास किया लेकिन अपराधी चकमा देकर वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पर्स में रुपया सोने के चेन मोबाइल को अपराधियों ने लूट कर फरार हो गए। इस घटना के संबंध में जदयू के नेता संजय कुमार सिंह ने कहा है कि दिनदहाड़े लूट की घटना से एक बार फिर पुलिस पर सवाल कर होना लाजमी है। उन्होंने कहा कि शहर के नगर निगम चौक के पास दिनदहाड़े स्कूटी सभा अपराधियों ने एक महिला का पर्स लूट लिया है।

यह भी देखें :

‘अगर पुलिस की तैनाती रहती तो इस तरह की घटना नहीं होती’

लोगों ने पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शहर में पुलिस अगर तैनात रहती तो आज यह घटना नहीं होती। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि हर चौक-चौराहे पर पुलिस की तैनाती की जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा नहीं घटे। बहरहाल जो भी हो जिस तरीके से दिनदहाड़े लूट की घटना हुई है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस का खौफ अपराधी के बीच खत्म हो चुका है।

यह भी पढ़े : सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले का खुलासा, कुख्यात अपराधी गिरफ्तार…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...