Giridih में जर्जर बिजली तार गिरा, सब्जी बेच रही महिला घायल ;CPR से बची जान

Giridih: सरिया नगर पंचायत के स्टेशन रोड स्थित सब्जी बाजार में अचानक जर्जर बिजली तार गिरने से 50 वर्षीय आशा देवी चंद्रमारनी, वार्ड 3 घायल हो गईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय युवक बिक्की मंडल ने तुरंत CPR देकर उनकी जान बचा ली।

घायल महिला को काला रोड स्थित सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस हादसे के बाद क्षेत्र में जर्जर तारों और बिना गार्ड वायर वाली 11 हजार वोल्ट लाइन को लेकर बिजली विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने जल्द मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

 

 

Chatra Crime News: खैनी को लेकर हुए विवाद में साथी गार्ड...

झारखंड के चतरा में एसपी आवास के बाहर खैनी को लेकर हुए विवाद में निजी गार्ड ने अपने साथी को गोली मार दी। सिर...

Jharkhand High Court: तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी को मिलेगा...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि तलाक के बाद भी पति पूर्व पत्नी को बेसहारा नहीं छोड़ सकता। लातेहार के मामले में पत्नी को 30...

Ranchi News: डीपीएस रांची की पांचवीं कक्षा की छात्रा की छत...

रांची के कडरू में डीपीएस रांची की 11 वर्षीय छात्रा प्राप्ति मुंडा की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।...