WJAI संवाद: संविधान में आजादी पर भी हैं बंदिशें, डिजिटल मीडिया को रखना चाहिए ध्यान…

WJAI संवाद: संविधान में आजादी पर भी हैं बंदिशें, डिजिटल मीडिया की जिम्मेवारी बड़ी

पटना: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से आयोजित संवाद कार्यक्रम को शनिवार की शाम पटना उच्च न्यायालय पटना के अधिवक्ता एवं WJAI की स्वनियामक इकाई WJSA के विधिक सदस्य किंकर कुमार ने संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय संविधान में पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया से जुड़े कानूनों की चर्चा की और पत्रकारों को उनके अधिकारों और बंदिशों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि जैसा कि हम जानते हैं कि आज के समय में पूरे विश्व में डिजिटल मीडिया खबरों के संकलन और पाठकों तक पहुँचाने का सबसे मजबूत माध्यम है। डिजिटल मीडिया के पास तेजी से खबर लोगों तक पहुँचाने के साथ ही इंटरनेट के माध्यम से कई अलग प्लेटफ़ॉर्म भी मौजूद है। डिजिटल मीडिया के माध्यम से रियल टाइम में खबरें आमलोगों तक पहुँचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – देश में कोई भी नहीं है Minority, संविधान ने सबको दिया है बराबर अधिकार, राज्यपाल ने वक्फ कानून पर भी…

यह डिजिटल मीडिया के साथ ही आमजनों को भी खबरें पाने और अपनी बातें रखने का माध्यम है इतना ही नहीं इस माध्यम में अब क्षेत्र या भाषा बाधक नहीं बन पाती है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया तेज जरुर है लेकिन इसे संपादन से जरुर गुजरना चाहिए। कई बार ऐसा देखा जाता है जल्दी और सबसे पहले के चक्कर में लोग खबरों की सत्यता परखे बिना ही कुछ भी पोस्ट कर देते हैं जो कई बार समाज के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में भारत के संविधान में कई नियम समाहित किये गए हैं।

भारतीय संविधान पत्रकारिता में भी गलत चीजों पर लगाम लगाने के लिए कई नियम कानून हैं। संविधान का अनुच्छेद 19(1) ए सभी लोगों को अभिव्यक्ति की आजादी देता है जबकि 19(2) इसमें कुछ विराम भी लगाता है जिसके तहत भारत की एकता, सुरक्षा, सामाजिक स्थिरता, मानहानि इत्यादि शामिल है। तो हम कह सकते हैं कि हमें अभिव्यक्ति की आजादी तो है लेकिन हम किसी भी तरह का भ्रम फ़ैलाने या किसी को हानि पहुँचाने के लिए मुक्त नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51ए कहता है कि कुछ मुलभुत ड्यूटी हैं जो कि भारत के सभी नागरिकों को निभाना चाहिए। इसी के तहत वेब पत्रकार भी पहले भारतीय नागरिक हैं तो उनकी भी जिम्मेदारी है कि वे संविधान के नियमों का पालन एक अच्छे नागरिक की तरह करना चाहिए। वेब पत्रकार जब कोई भी खबर पब्लिश करते हैं तो उन्हें इस के लिए जिम्मेदारीपूर्वक खुद ही जांच करना चाहिए कि खबर की सत्यता और उसका असर क्या और कितना है।

यह भी पढ़ें – खेलो इंडिया Youth Games 2025: गया में मुख्य सचिव ने की प्रचार की शुरुआत

उन्होंने कहा कि वेब पत्रकारों के लिए भारतीय संविधान में सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट 2000 बनाया गया है जो हमें हमारी जिम्मेदारियों के बारे में बताता है। यह एक्ट न सिर्फ वेब पत्रकारिता को कंट्रोल करता है बल्कि हर तरह के पत्रकारिता समेत सोशल मीडिया उपभोक्ताओं पर लागू होता है। इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट का धारा 67 किसी भी प्रतिबंधित चीजों को पब्लिश करने के लिए दंड निर्धारित करता है। जबकि धारा 9 सरकार को यह पॉवर देता है कि वह किसी भी चीजों की जांच कर सकती है। WJAI  WJAI  WJAI  WJAI  WJAI 

इसके साथ ही वर्ष 2021 में भारत सरकार ने डिजिटल मीडिया के लिए एक गाइडलाइन्स भी लाया जिसके तहत डिजिटल मीडिया को कई तरह की गाइडलाइन्स के पालन के लिए प्रेरित करता है। इसके तहत डिजिटल मीडिया को ग्रीवांस रेड्रेस करना होगा और अगर उनकी किसी भी खबर पर अगर किसी उपभोक्ता को को आपत्ति होती है तो वे उसका निराकरण करेंगे। ग्रीवांस का निराकरण कई स्तर पर होता है जिसमें सबसे पहले खबर पब्लिश करने वाले की जिम्मेदारी होती है उसके साथ ही देश में कई एसोसिएशन है जिन्होंने स्वनियामक इकाई बनाया है और वे भी अपने सदस्य डिजिटल मीडिया के खबरों पर आपत्तियों का निराकरण करेंगे।

यह भी पढ़ें – 23 को भारतीय वायुसेना का Air Show होगा भव्य, जिलाधिकारी ने स्थल निरीक्षण के दौरान कहा…

डिजिटल मीडिया पब्लिशर को कॉपीराइट का ध्यान भी रखना काफी आवश्यक होता है। कॉपीराइट संविधान में दिया गया एक ऐसा अधिकार है जो किसी भी मटेरियल के निर्माता को यह अधिकार देता है कि अगर बिना अनुमति कोई उनकी चीजों का प्रयोग कर रहा है तो कोर्ट उन्हें सजा दे सकता है।

संवाद कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण WJAI की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लीना ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव डॉ अमित रंजन और धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने किया। संवाद कार्यक्रम में WJAI सचिव मधूप मणि पिक्कू, कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, कार्यालय सचिव अकबर इमाम, बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण, बिहार प्रदेश महासचिव नमन मिश्रा सहित तमाम अधिकारी, सदस्य समेत कई अन्य पत्रकार और पत्रकारिता के छात्र वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  अगले दिन का Routine पहले ही बना लेते हैं ACS एस सिद्धार्थ, छात्र और शिक्षक के साथ संवाद में कहा…

Saffrn

Trending News

Tamil Nadu Politics 2026: ‘थलपति विजय’ का Political Rise, क्या बनेंगे...

 तमिलनाडु चुनाव 2026 में थलपति विजय की एंट्री ने राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। क्या वे DMK-AIADMK के बीच तीसरा विकल्प बन...

Bhabanipur Seat Update 2026: भवानीपुर में Mamata Banerjee पीछे, बंगाल चुनाव...

 पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी शुरुआती रुझानों में पीछे, बीजेपी को बढ़त, राज्य की राजनीति में बढ़ा रोमांच।Bhabanipur Seat...

Election Results 2026 Live: पांच राज्यों में काउंटिंग जारी, बंगाल से...

 विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की गिनती जारी, बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में रुझान सामने आए, जानें किसकी बढ़त।Election Results 2026 Live...

Bank Robbery Case: हजारीबाग में सोना-नकदी लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी...

 हजारीबाग के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में तीन आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, 912 ग्राम सोना और 20 लाख कैश बरामद।Bank Robbery Case...

CAT Bench Ranchi: रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ

 रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया भरोसा, लंबित मामलों को कम करने पर जोर।CAT Bench...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img