दोस्त की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

गयाजी : गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे पहाड़ पर मंगवलार की देर शाम छह दोस्त मिलकर पिकनिक मनाने गए थे लेकिन गुनगुन से किसी बात को लेकर राहुल से बहस हो गई। इस दौरान गुनगुन ने कमर से पिस्तौल निकाल कर राहुल कुमार की गोली मार दी। जहां अस्पताल ले जाने के दौरान राहुल कुमार की मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी गुनगुन व अन्य आरोपी फरार है।

Goal 1 22Scope News

इसकी जानकारी वजीरगंज SDPO सुनील कुमार पांडे ने दी है

इसकी जानकारी वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने दी है। सुनील कुमार पांडे ने फतेहपुर थाना कार्यालय में बताया कि सभी दोस्त राहुल कुमार को घर से बुलाकर लोढ़ावे पहाड़ पर ले गए थे लेकिन इस बीच गुनगुन से किसी बात को लेकर बहस हो गई और उसने गोली चला दी। यह आरोप मृतक की मां में लगाया था। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी गुनगुन और एक अन्य आरोपी फरार है। जिसे गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपी की भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर किस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी यह जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : अवैध हथियार के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...