चलती कार में अचानक लगी आग, कार सवार लोगों ने भागकर बचाई जान

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां मझौलिया थाना क्षेत्र के अमवा मझार पंचायत अंतर्गत मसान माता मंदिर के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग किसी तरह वाहन से उतरकर सुरक्षित बाहर निकल गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर एक कार आग की लपटों में धू-धूकर जल रही है।

कार सवार सभी लोग कही जा रहे थे

बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग कही जा रहे थे। जैसे ही मझौलिया थाना क्षेत्र के अमवा मझार पंचायत के मसान माता मंदिर के समीप कार के पहुंचने पर चलती कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी से उठती आग की लपटों को देख कार सवार सभी लोग गाड़ी को छोड़ बाहर निकल अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं अग्निशामक टीम पहुंची अग्निशामक टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : महिला से लूट की वारदात का हुआ खुलासा, दो बदमाशों को 31,500 रुपये व 4 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...