उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि, स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

आरा : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मद्य निषेध सहायक आयुक्त रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब भोजपुर के रास्ते नालंदा की ओर जा रहा है।

Goal 4 22Scope News

मद्य निषेध सहायक आयुक्त द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया

मद्य निषेध सहायक आयुक्त द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। बक्सर पटना फोर लेन पर दौलतपुर ओवर ब्रिज के पास एक उजले रंग के स्कॉर्पियो की जांच करने पर स्कॉर्पियो के अंदर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। स्कॉर्पियो पर निबंधन संख्या BR21P-3336 अंकित पाया गया। स्कॉर्पियो के चालक अंकित सौरभ नालंदा जिला से गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी देखें :

उक्त वाहन से ऑफिसर चॉइस व्हिस्की को किया गया जब्त

उक्त वाहन से ऑफिसर चॉइस व्हिस्की 180 एमएल का 2400 पीस यानि 432.000 लीटर जब्त किया गया है। जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब सात लाख के करीब आंका गया। जब्त शराब को उत्तर प्रदेश से नालंदा ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ-साथ मद्य निषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : उत्पाद विभाग की सतर्कता से शराब परिवहन में संलिप्त इनोवा जब्त, 2 होमगार्ड गिरफ्तार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img