पुलिस की गिरफ्त में बाइक चुराकर भाग रहा एक शख्स

रोहतास : सिविल कोर्ट सासाराम के पास बाइक चुराकर भाग रहा एक शख्स को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र की व्यवहार न्यायालय सासाराम पास की है। पीड़ित बाईक स्वामी चतरा निवासी गोलू सिंह ने बताया कि वह बाईक को खड़े कर कार्य से सिविल कोर्ट में अंदर चला गया जहां लौटने पर देखा कि उसकी बाइक को लेकर एक चोर भाग रहा है इसी दौरान हो हल्ला करने पर पुलिस तथा मौजूद लोगों के सहयोग से चोर को पकड़ा गया।

आरोपी सासाराम नगर थाना लश्करी गंज के शिव कुमार चौधरी के पुत्र बंटी कुमार बताया गया है।
जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सासाराम में सिविल कोर्ट, पंजाब नेशनल बैंक, नेहरु पार्क, सदर अस्पताल और स्टेट बैंक आदि जगहों से लगातार बाइक चोरी की घटना घट रही है। जिस कारण बाइक स्वामी काफी परेशान है। चोरी की घटना की शिकायत से पुलिस भी नजर बना रखी है।
इसी कड़ी में आज बाइक चोरी कर भाग रहा शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...