बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में पीपुल फर्स्ट कल्चर’ के तहत 203 कर्मचारियों का सामूहिक जन्मदिन समारोह किया गया आयोजित

Ramgarh: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड( BFCL), रामगढ़ में मार्च माह में जन्मदिन मनाने वाले कुल 203 कर्मचारियों के सम्मान में पीपुल फर्स्ट कल्चर’ और “वन सेलिब्रेशन मेनी स्माइलस” थीम के तहत सामूहिक जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन 28 मार्च, 2026 को किया।

इस समारोह में जीएफ़ए एचएसपीए तथा हेड ऑफिस, रांची के कर्मचारी शामिल रहे। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर इस विशेष अवसर को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम का आयोजन एचएएसपी कैंटीन जीएफ़ए कैंटीन और मुख्य कार्यालय में किया गया

इस विशेष अवसर पर विभिन्न विभागाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही । उनकी उपस्थिति ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का आयोजन एचएएसपी कैंटीन जीएफ़ए कैंटीन और मुख्य कार्यालय में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना, टीम भावना को सुदृढ़ करना तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

समारोह के दौरान केक कटिंग की गई

समारोह के दौरान केक कटिंग की गई, शुभकामना संदेश दिए गए तथा सभी जन्मदिनधारी कर्मचारियों को सामूहिक रूप से बधाई दी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम एवं समर्पण ही कंपनी की निरंतर प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठन में आपसी सहयोग, विश्वास और पारिवारिक वातावरण को मजबूत करते हैं।

बीएफसीएल (BFCL)अपने प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का हिस्सा मानता है और उनकी खुशियों को अपनी सफलता का अभिन्न अंग समझता है। प्रबंधन ने सभी जन्मदिन मनाने वाले कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा, 13 अक्टूबर...

 झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच कई जिलों...

Ranchi Crime News: करमटोली चौक पर 12वीं की छात्रा से छेड़खानी,...

 रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का आरोप...

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...