कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख की संपत्ति जलकर खाक

नालंदा : नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है। हिलसा थाना क्षेत्र के योगीपुर बाजार में एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लग जाने के कारण करीब 10 लाख रुपया की संपत्ति जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि हिलसा प्रखंड के आषाढी गांव निवासी प्रमोद कुमार योगीपुर बाजार में शुभम नामक कपड़ा का दुकान दिए हुए थे। हर रोज की तरह बुधवार के रात को दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। बीते रात अचानक दुकान में आग लग गई जिससे 10 लख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया।

आपको बता दें कि दुकान से आग लपटे निकलते देख पड़ोस के लोगों ने शोर मचाया एव दुकानदार की खबर की। जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तबतक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। घटना का कारण बिजली शॉर्ट सर्किट से होने का अंदेशा जता रहे है। घटना के बाद पूरे परिवार सदमे में है।

यह भी पढ़े : नए साल का जश्न मौत के बाद मातम में तब्दील

यह भी देखें :

राकेश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img