नए साल का जश्न मौत के बाद मातम में तब्दील

नालंदा : नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें मोटरसाइकिल और एक अज्ञात झाड़झरिया गाड़ी की जोरदार टक्कर में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के ओरा गांव निवासी नरेश राम के 25 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ कारू के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के पुन्हा गांव निवासी पवन राम के 16 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में संदीप कुमार की मां पूनम देवी ने बताया कि नए साल के मौके पर संदीप अपने नानी के घर गया हुआ था। वहीं, कृष्ण कुमार उर्फ कारू भी ओरा गांव में नए साल का जश्न मना रहे थे। जश्न के बाद कृष्ण कुमार अपने भांजे संदीप कुमार को मोटरसाइकिल से खिरौना गांव स्थित उनके घर ले जा रहे थे। इस दौरान रामपुर गांव के पास फोरलेन पर मोटरसाइकिल की झाड़झरिया गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और मामा-भांजा सड़क पर गिर पड़े। मौके पर ही कृष्ण कुमार की मौत हो गई, जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद झाड़झरिया चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

यह भी देखें :

घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। घायल संदीप का इलाज भी सदर अस्पताल में जारी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रोना-धोना माहौल को गमगीन कर गया। नए साल का जश्न मातम में बदल गया। रहुई थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद झाड़झरिया वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़े : संपत्ति विवाद में जहानाबाद के दुकानदार की गोली मारकर हत्या

राकेश कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...

Mokama MLC Election Clash: बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा में...

Mokama MLC Election Clash: बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मोकामा में जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के...

Chhotu Singh Detained During MLC Election: MLC चुनाव के बीच छोटू...

Chhotu Singh Detained During MLC Election, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जेडीयू...