कबाड़ी दुकान में लगी आग, लाखों रुपए की संपत्ति जलकर हुआ खाक

जहानाबाद : जहानाबाद में मंगलवार की रात एक कबाड़ी दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गया। यह घटना घोसी थाना क्षेत्र के घोसी बाजार की है। बताया जाता है कि चंदन केसरी जो केवली गांव का निवासी है और घोसी बाजार के पशु अस्पताल के समीप कबाड़ी का दुकान चलाता था। वह मंगलवार को शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया और करीब 12 बजे रात्रि को उसके पड़ोसी द्वारा फोन पर सूचना दिया गया कि उसके दुकान में आग लगी हुई है।

GOAL Logo page 0001 11 22Scope News

कबाड़ी दुकान में लगी आग –

इस घटना के बाद वह दौड़ा-दौड़ा दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान से आग की लपटे निकल रही है। इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया गया। जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंचकर लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार चंदन केसरी ने बताया कि इस घटना में लगभग आठ लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गया। उसका कहना है कि कुछ दिन पहले मेरे बगल की दुकान में एक होटल चलाने वाला से झगड़ा हुआ था। उसने कहा था कि तुम्हारे दुकान में आग लगा दूंगा।

उनलोगों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

अगर समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू नहीं पाया होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। दुकान के बगल में रहने वालों का कहना है कि जिस तरह से आग की लपटे निकल रही थी। इसे लग रहा था कि कोई बड़ी घटना हो सकती है। हमलोग अपने घर छोड़कर बाहर निकल गए थे हम लोगों के घर में भी आग लगने की आशंका व्यक्त हो रही थी। जिले में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ा हुआ है जिसके कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है।

आग के प्रकोप से लोगों को काफी भयभीत कर दिया। लेकिन अग्निशमन विभाग के सतर्कता के कारण कोई बड़ी अनहोनी घटना होने से बच गई। कबाड़ी दुकान में लगी आग कबाड़ी दुकान में लगी आग

यह भी पढ़े : 2 लाख का इनामी मोस्टवांटेड अपराधी को जहानाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...