शेखपुरा : शेखपुरा शहर के स्टेशन रोड स्थित इस्लामिया विद्यालय में नई कमेटी के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जहां निर्णय लिया गया है कि कम से कम छात्राओं को रकम लिया जाए और ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई सुविधा उपलब्ध कराया जाए। इसको लेकर कमेटी के लोगों ने निर्णय लिया है।
संजय गोप ने कहा कि जिस तरीके से अवैध रूप से कमेटी का गठन कर पूर्व सचिव चला रहे थे। कानून के तरीके से अवैध रूप से था जहां पेपर में नौ सदस्य टीम बनाई गई थी। लेकिन विद्यालय के बोर्ड में 15 सदस्य टीम को रखकर लोगों को ठगने का काम किया है। संजय गोप कहा आगे नई कमेटी बैठक कर निर्णय लेगी और पूर्व सचिव पर और अध्यक्ष पर कार्रवाई करेगी।
अरविन्द कुमार की रिपोर्ट


