नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का एक सदस्य गिरफ्तार, 10 साल से था फरार

चतराः जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के पूर्व वांक्षित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ता में शामिल बुधराम सिंह खरवार उर्फ बुटन सिंह को गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि बुधराम सिंह नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ता में शामिल हो गया था. बुधराम सिंह लगभग 10 सालों से फरार चल रहा था. 1 महीने पहले पुलिस द्वारा उसके घर मे इश्तहार चिपकाया गया था. इसके बाद भी वह आत्मसमर्पण नहीं कर रहा था. पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष अभियान चला कर उसके घर सांसग से 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया. इसके विरुद्ध हेरहंज थाना में कांड संख्या 18/13 धारा 147,48,49,302,201 भादवि 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 17 सीएलएक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. जिसे गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया.

रिपोर्टः जया पांडे

Katras Shyam Ganga Mandir: धनबाद में श्री श्याम भक्तों के लिए...

Katras Shyam Ganga Mandir: कतरास, बाघमारा के श्री श्री गंगा गौशाला परिसर में शुक्रवार को भव्य श्री श्याम गंगा मंदिर के निर्माण की शुरुआत *भूमि...

Tundi Van Mahotsav 2026: टुंडी में 77वें वन महोत्सव की धूम,...

Tundi Van Mahotsav 2026: टुंडी ब्लॉक के लोधारिया में वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 77वां वन महोत्सव बहुत उत्साह और लोगों...

Jamshedpur BJP Protest: भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ सड़क पर...

Jamshedpur BJP Protest: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर महानगर इकाई ने ज़िला उपायुक्त (DC) के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता...