जहानाबाद पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्य को किया गिरफ्तार

जहानाबाद : जहानाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काको थाना क्षेत्र के सरस्वती मोड़ के समीप से वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बताया जाता है कि जहानाबाद एसपी दीपक रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि बीती रात दो वाहन चोर स्कॉर्पियो के साथ काको थाना क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के सत्यापन होने के बाद एसपी के द्वारा काकू थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान काको थाना क्षेत्र के सरस्वती मोड़ के समीप पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को रोक कर पूछताछ किया और कागजात की मांग की। स्कार्पियो सवार लोगों के द्वारा इस संबंध में समुचित कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके उपरांत पुलिस के द्वारा संदेश के आधार पर दोनों लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि पकड़े गए दोनों युवक वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। चोरी के वाहन को खपाने के उद्देश्य में लगे हुए थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने चोरी की बात को स्वीकार करते हुए पुलिस को कई जानकारी दी। जिसके आधार पर शहर के मलहचक इलाके एक टवेरा गाड़ी को जब्त किया गया।

इस दौरान पुलिस ने कुल दो स्कॉर्पियो एक टवेरा के साथ-साथ दो वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस के द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों एवं सरगना के संबंध में जानकारी जुटा जा रही है। ताकि वाहन चोर गिरोह का उद्वेदन हो सके। एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों वाहन चोर अंतर राजिय गिरोह के सदस्य हैं और अन्य अन्य जगहों से वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते है।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...