पानी भरे तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत

नालंदा : डूबने से एक अधेड़ की मौत – नालंदा में गुरुवार की देर शाम पानी भरे तालाब में डूबने से

एक अधेड़ की मौत हो गई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत अजय पुर गांव का है।

मृतक की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय खेमाजी महतो के (45) वर्षीय पुत्र खिरोदन प्रसाद के रूप में की गई है।

घटना के बारे में खिरोदन प्रसाद के भतीजे ने बताया कि उसके चाचा गुरुवार की शाम शौच के लिए खेत की ओर गए थे।

तभी सम्भताः पानी छूने के दौरान पानी भरे गहरे तालाब में चले गए।

के लोगों की जब नजर पड़ी तो उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद आनन फानन में

बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

डूबने से एक अधेड़ की मौत

सदर अस्पताल में जैसे ही डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की परिजनों की चित्कार अस्पताल परिसर में गूंजने लगी।

पिता की मौत की खबर सुन बेटा बदहवास हो गया। मृतक खेती-बाड़ी का काम कर अपने परिवार का

भरण पोषण कर रहे थे। वह अपने पीछे तीन बेटी एवं दो बेटे छोड़ गए हैं। वहीं तीन बेटियों में से बीच वाली बेटी

की शादी की बात भी चल रही थी। नूरसराय थाना अध्यक्ष कुणाल चंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में

लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

परिजन पानी छूने के क्रम में तालाब में डूबने से मौत की बात बता रहे हैं।

https://22scope.com/big-action-of-nalanda-police-arrested-8-cyber-thugs/

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...