जम्मू-कश्मीर: रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा ढहा, 9 लोग फंसे

रामबन : रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jammu Srinagar National Highway) पर निर्माणाधीन चार लेन की सुरंग का एक हिस्सा बृहस्पतिवार रात ढह जाने से नौ लोग उसमें फंस गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया है. बाकी के सात लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

अधिकारियों ने बताया कि खूनी नाले में सुरंग के आगे का एक छोटा हिस्सा जांच के दौरान ढह गया. उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना ने संयुक्त बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया है और सात लोग अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं.

मौके पर रामबन के उपायुक्त, प्रोजेक्ट के निदेशक, डीआईजी और एसएसपी मौजूद हैं.

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...