Advertisment

Breaking : कश्मीर के रामबन में बड़ा हादसा, बिहार के 9 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के रामबन में से एक बड़ी खबर है। नेशनल हाइवे-44 पर 300 फीट नीचे खाई में एसयूवी कार गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में नौ लोग बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले थे। जम्मू-कश्मीर नेशनल हाइवे-44 पर रामबन के पास गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में बिहार के नौ लोगों की मौत हो गई। जिनमें से अधिकांश पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के रामबन इलाके में खाई में कार के गिरने से हुई पश्चिम चम्पारण के बगहा के रहने वाले मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मैं इस घटना से काफी मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

रामबन हादसे में मारे गए बिहार के ये लोग

1. इंद्रजित बिन, भैसहिया गांव, पिपरासी
2. अवधेश बिन, भैसहिया गांव, पिपरासी
3. राजू बिन, बाहरी स्थान, मंझरिया
4. संदीप बिन, सोहसा, सिसवा बजार
5. हरी बिन, बाहरी स्थान
6. विपिन मुखिया, इनारबरावा, भैरोगंज
7. राजन मुखिया, बेलौरा, रामनगर थाना
8. रामविलास बिन, सिरिसिया निवासी नौरंगिया
9. राजकुमार, कैलाशनगर

यह भी पढ़े : ‘कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नहीं डालेगा RJD प्रत्याशी में वोट’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

Garhwa Driving License Camp: गढ़वा में घर के पास बना ड्राइविंग...

Garhwa Driving License Camp: शनिवार को गढ़वा के ज़िला परिवहन कार्यालय ने भंडरिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत-स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कैंप का...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...