PM Modi Hits Congress : प्रधानमंत्री बोले – जम्मू कश्मीर के लोगों की बर्बादी की सबसे बड़ी जिम्मेदार है Congress Party

डिजीटल डेस्क : PM Modi Hits Congress प्रधानमंत्री बोले – जम्मू कश्मीर के लोगों की बर्बादी की सबसे बड़ी जिम्मेदार है Congress Party। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनावी रैली करने जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचे। जम्मू में हुई रैली में PM Modi ने Congress Party पर जमकर हमला बोला।

PM Modi ने कहा – ‘जम्मू कश्मीर में बीते दशकों में सिर्फ Congress, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के नेता और उनके परिवार ही फल-फुल रहे हैं। जम्मू कश्मीर के हिस्से तो सिर्फ और सिर्फ तबाही ही आई है।  यह जो हमारी पीढ़ियां बर्बाद हुई है इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदार Congress Party है

PM Modi बोले – पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में Congress Party

PM Modi ने इस रैली में अपने संबोधन में प्रतिपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल दलों एवं उनकी अगुवाई कर रही Congress Party को खूब आड़े हाथ लिया।

PM Modi ने कहा कि – ‘आज की जो Congress Party है वह पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है। जब विदेशों से घुसपैठ होती है तो न जाने क्या वजह है लेकिन Congress Party को अच्छा लगता है। उनमें इनको अपना वोट बैंक दिखता है लेकिन अपने ही लोगों की पीड़ा पर यह उनका मजाक उड़ाते हैं।

इस चुनाव में जम्मू कश्मीर एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। आज जम्मू-कश्मीर में आ रहे बदलाव से Congress Party – एनसी और पीडीपी वाले भड़के हुए हैं। इन्हें आपका विकास पसंद नहीं है। ये लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनी, तो फिर वो पुराना सिस्टम (आर्टिकल 370) लाएंगे।

ये फिर वो भेदभाव वाला निजाम लाएंगे, जिसका सबसे बड़ा शिकार हमारा जम्मू रहा है। इन्होंने संविधान की स्पिरिट का गला घोंटा है

PM Modi ने कहा – अब फिर से आर्टिकल 370 का निजाम नहीं चाहता जम्मू कश्मीर…

PM Modi ने इसी क्रम में आगे कहा कि – ‘जम्मू-कश्मीर की धरती ने देश की रक्षा के लिए खुद को न्योछावर करने वाली अनेक संतान दी। मैं इस धरती को नमन करता हूं। आर्टिकल 370 के दिनों को याद करिए। अब यहां लोग फिर से आर्टिकल 370 वाला निजाम नहीं चाहते जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेद-भाव हो।

जम्मू कश्मीर के लोग अब आतंक और खून खराबा नहीं चाहते हैं। यहां के लोग अमन और शांति चाहते हैं। यहां के लोग अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं और इसलिए जम्मू कश्मीर के लोग भाजपा सरकार चाहते हैं। पिछले दो चरण के चुनाव ने जम्मू कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है।  

दोनों चरण में भाजपा के लिए जबरदस्त वोटिंग हुई है। पूर्ण बहुमत की भाजपा की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू के साथ जो भी भेद भाव हुआ है उसको भाजपा सरकार ही दूर करेगी।

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे। नवरात्री के दिन 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे और हम सब पर माता वैष्णो देवी का साया रहा है और उसी में हम बढ़े हुए हैं। इस बार के विजय दशमी हम सभी के लिए शुभ शुरुआत वाली होगी

शनिवार को जम्मू की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
शनिवार को जम्मू की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

PM Modi बोले – 8 साल पहले आज की रात ही घर में घुसकर मारा था, सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी…

अपने संबोधन में PM Modi ने पाकिस्तान का सीधे तौर पर नाम तो नहीं लिया लेकिन आतंकवादियों के बहाने उसपर भी निशाना साधते हुए प्रतिपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया।

PM Modi ने कहा कि –‘आज (28 सितंबर) की रात ही साल 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है…घर में घुस कर मारता है। आतंकवादियों को पता है अगर कोई भी हिमाकत की तो मोदी पाताल में भी उनको ढूंढ निकालेगा।

सर्जिकल स्ट्राइक सबको पता है। Congress वो Party है, जिसने हमारी फौज से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। Congress वो Party है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का मौका मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...