बकाया पैसा मांगने पर व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल

रोहतास : खबर रोहतास जिला से है जहां रोहतास थाना क्षेत्र के नागा टोली में बकाया पैसा मांगने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल व्यक्ति का नाम विंध्याचल पासवान है। जो नावाडीह का निवासी है। उसे घायल स्थिति में सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। परिजन का कहना है कि संजय उरांव नामक एक व्यक्ति के पास विंध्याचल पासवान का 10 हजार रुपए था। जो बकाया राशि मांगने गया हुआ था। लेकिन पैसे नहीं देकर उसके साथ मारपीट की गई और घायल अवस्था में पहाड़ पर फेंक दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी मिली है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : घर में शराब होने की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला…

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...