घर में शराब होने की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला

सासाराम : खबर रोहतास जिला से है जहां बिक्रमगंज थाना के दुर्गाडीह गांव में एक घर में शराब होने की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम शराब सादे लिवास में ही एक घर में होने की सूचना पर दुर्गा जी गांव के हरीश राम के यहां छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान घर से कुछ आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ।

जिस हरेश राम के घर में छापेमारी की गई, वह काफी शरीफ व प्रतिष्ठित परिवार हैं – ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि जिस हरेश राम के घर में छापेमारी की गई, वह काफी शरीफ व प्रतिष्ठित परिवार हैं। शराब के धंधे से इस परिवार का कहीं कोई लेना-देना नहीं रहा है। कंट्रोल रूम में किसी ने दुश्मनी या मजाक से सूचना दे दिया। इसके बाद पुलिस ने बिना वेरिफिकेशन किए ही हरेश राम के घर पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। आरोप है कि महिलाओं के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया। जिससे ग्रामीण नाराज हो गए और उत्पाद विभाग के कर्मियों को घेर लिया। बाद में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बूझकर लोगों को शांत किया। इस दौरान का पुलिसकर्मियों को हल्की-फुलकी चोट आई है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने व्यक्ति की निर्मम हत्या, लोगों ने पुलिस की कर दी पिटाई

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...