गाजे-बाजे व ढोल-नगाड़े के बीच निकाली गई श्रीकृष्ण लीला समिति की शोभायात्रा। शहरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा झांकी। वैष्णवी कला मंच मुरादाबाद की टीम द्वारा प्रस्तुत की गई झांकी
भोजपुर: Arrah शहर के रामलीला मैदान में पांच दिवसीय डिजिटल कृष्ण लीला के आयोजन को लेकर रविवार को श्री कृष्ण लीला समिति के तत्वावधा में भव्य नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली गया। शोभायात्रा शहर के गांगी सूर्य मंदिर से आरम्भ हुई, जिसमें वैष्णवी कला मंच मुरादाबाद यूपी की टीम अपनी कलाकारी का बेजोड़ नमूना पेश किया। नगर भ्रमण गांगी सूर्य मंदिर से शुरू होकर पुरानी अदालत पड़ाव, चौक आर्य पथ, शीशमहल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज मोड, बड़ी मठिया, महादेव रोड़, धर्मन चौक, चित्रटोली रोड, डींस टैंक गोलंबर होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।
यह भी पढ़ें – Bhagalpur स्टेशन परिसर में युवक ने युवती की मांग में भरा सिंदूर, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा…
झांकी को देखने के लिए सड़क के दोनों और लोगों की काफी भीड़ उमड़ी हुई थी लोगों ने जयकारे लगाकर कलाकारों एवं श्री कृष्ण भक्तों का स्वागत किया इस दौरान झांकी में शामिल लोगों पर फूल भी बरसाए गए। अध्यक्ष प्रेम पंकज ने बताया कि श्री कृष्ण लीला समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन समाज के अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए एक अलग मंच बनाया जाएगा। इस दौरान पुलिस पूरी तरह से सतर्क दिखी और शोभायात्रा के साथ पुलिस के अधिकारी और जवान लगातार मुस्तैद रहे। Arrah Arrah Arrah Arrah
यह भी पढ़ें- Kerala पहुंचे मंत्री डॉ प्रेम कुमार, सहकारिता मॉडल का करेंगे अध्ययन
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट


