पटना में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने दो बुलेट सवार को कुचला, मौके पर ही दोनों की मौत

पटना. राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के नथाचक NH-30 के पास तेज रफ्तार महिंद्रा थार गाड़ी ने बुलेट को टक्कर मार दी। इससे बुलेट पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। मृतकों में संजीत कुमार उम्र 42 साल, जो जमीन कारोबारी है। वहीं दूसरा अजित कुमार (हैबदपुर वार्ड सदस्य) खुसरूपुर पटना का रहने वाला है।

पटना में हादसे में दो की मौत

दोनों पटना से अपनी बुलेट पर सवार होकर अपने घर खुसरूपुर जा रहे थे। इसी दौरान पटना NH 30 नथाचक के पास थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई है। थार गाड़ी में बीजेपी का झंडा लगा हुआ है। सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद स्थानीय पब्लिक आक्रोशित हो गए हैं। थार गाड़ी को सड़क पर पलट दिया और उग्र प्रदर्शन करने लगे।

वास्तु विहार एड 17 22Scope News

इस दौरान पुलिस ने पब्लिक को समझाने की कोशिश की, लेकिन पब्लिक आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।पटना के दीदारगंज थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों की डेड बॉडी को पहचान कर लिया गया है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। थार गाड़ी के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...