चास में बिहार पुलिस के जवान की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो. चास थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी में मुस्कान हॉस्पिटल के पास अपराधियों ने बिहार पुलिस के एक जवान के सीने में चाकू गोदकर हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है। वहीं पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

चास में बिहार पुलिस के जवान हत्या

मृतक का नाम मोनू बताया जा रहा है। वह चिरा चास के बसेरा कॉलोनी का रहने वाला है। वह बिहार पुलिस में जॉब करता था। वह आज सुबह ही होली पर अपने घर चिरा चास आया था। मृतक के पिता ने बताया कि 11 बजे यह कह कर घर से निकाला कि होली खेल कर वापस आ रहा हूं। 1:30 सूचना मिली कि उसे किसी ने चाकू मार दिया है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पहुंचा तो देखा कि टॉय एंड गिफ्ट कॉर्नर के पास उसका शव पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि महज 50 मीटर दूरी पर अस्पताल है। किसी ने हमारे बच्चे को अस्पताल में पहुंचा दिया होता तो वह बच जाता। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से टॉय एंड गिफ्ट कॉर्नर के मालिक सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

वहीं चास थाना प्रभारी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि मुस्कान हॉस्पिटल के पास एक युवक की हत्या हुई है। इसकी प्राथमिकी दर्जकर अनुसंधान की जा रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...