बरियारपुर में 62.27 करोड़ की लागत से स्थापित की जाएगी अत्याधुनिक PEB Fabrication Material निर्माण इकाई

पटना : बिहार में औद्योगिक निवेश को नई गति देते हुए औद्योगिक क्षेत्र बरियारपुर में 62.27 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक PEB Fabrication Material निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। Experia Prefaxo Pvt. Ltd. द्वारा स्थापित की जाने वाली इस इकाई से राज्य में लगभग 400 युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है। यह परियोजना बिहार में औद्योगिक अवसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आधुनिक विनिर्माण गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आवेदकों को राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि एवं प्लग एंड प्ले शेड्स आवंटित करने के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई

इस संबंध में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की परियोजना स्वीकृति समिति (PCC) की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आईडा कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पात्र आवेदकों को राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि एवं प्लग एंड प्ले शेड्स आवंटित करने के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसी क्रम में Experia Prefaxo Pvt. Ltd. को IA बरियारपुर में पांच एकड़ भूमि पर PEB Fabrication Material निर्माण इकाई स्थापित करने की स्वीकृति दी गई।

Department of Industries 1 2 22Scope News

प्रस्तावित परियोजना राज्य में औद्योगिक एवं निर्माण क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान करेगी

प्रस्तावित परियोजना राज्य में औद्योगिक एवं निर्माण क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा युवाओं के लिए कौशल आधारित रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही, बिहार में आधुनिक औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को भी मजबूती मिलेगी।

औद्योगिक परियोजनाएं बिहार के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास को नई दिशा प्रदान कर रही हैं – उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य में स्वीकृत हो रही नई औद्योगिक परियोजनाएं बिहार के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार एवं कौशल आधारित अवसर सृजित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करते हुए राज्य को आधुनिक औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Department of Industries 4 22Scope News

राज्य सरकार संतुलित एवं समग्र औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है – प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित एवं समग्र औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि BIADA के माध्यम से पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के तहत निवेशकों को औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, सुदृढ़ अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी, सुगम प्रक्रियाएँ एवं नीतिगत सहयोग के माध्यम से निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि परियोजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

यह भी पढ़े : प्रतियोगी परीक्षाओं के त्रुटिरहित व पारदर्शी संचालन को लेकर अपर मुख्य सचिव ने नियुक्ति आयोगों के साथ की समीक्षा बैठक

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...

Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह...

Manisha Srivastava National Award, पटना: बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025’...