लगी अचानक आग, 5 घर जलकर खाक

बेतिया : मझौलिया के महोदीपुर पंचायत के खैरवा टोला वार्ड-1 में अचानक लगी आग में एक ही समुदाय का पांच घर जल कर नष्ट हो गया। अग्निशमन के प्रयास से आग पर काबू पाया गया तबतक पांच घर आग की भेंट चढ़ गया। जानकारी के मुताबिक, पंचायत की मुखिया आशा देवी ने दी।

उन्होंने बताया कि अगलगी में नसरुद्दीन अंसारी, झहरुद्दीन अंसारी, तौकीर आलम, मजीद अंसारी और अवशीर आलम का घर धूं-धूंकर जल गया। पछुवा हवा बहुत तेज चल रही थी। ग्रामीण जबतक गोलबंद होते और अग्निशमन यंत्र आया तबतक पांच घर जलकर बर्बाद हो गया। मुखिया ने घटना की सूचनासीओ मझौलिया को दे दी है। गौरतलब बात यह है कि आगामी 15 अप्रैल को मजीद मियां की पुत्री की शादी है। शादी का सब सामग्री जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़े : गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...